Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : खरगोन में चौथे दिन भी कर्फ्यू

Published

on

Loading

खरगोन | मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू सोमवार को भी जारी है। कर्फ्यू में दो घंटों के लिए ढील दी गई थी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को रावण दहन के बाद खरगोन के शहरी इलाके में दो समुदायों के बीच कहासुनी के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। स्थानीय प्रशासन ने इसे देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया था।

पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने सोमवार को बताया कि कर्फ्यू वाले शहरी इलाके में हालात सुधरने लगे हैं। कर्फ्यू में दो घंटों के लिए ढील दी गई थी, जिससे महिलाएं व बच्चे जरूरत का सामान खरीद सकें।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending