Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र : उधारी चुकाने के लिए पत्नी का किया सौदा

Published

on

Loading

शाजापुर | मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक व्यक्ति जब उधारी की रकम नहीं चुका पाया तो उसने पत्नी की आबरू का ही सौदा कर डाला। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के कुम्हडिया गांव का है।

थाने उपनिरीक्षक भरत किरार ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति राजा और हाकिम के बीच काफी समय से पैसों का लेन-देन होता आया है, जब वह रकम नहीं चुका पाया तो पति की सहमति से हाकिम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किरार ने बताया कि राजा और हाकिम के खिलाफ महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending