Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में डिजिटल मुद्रा को बढ़ावा देने के लिए पंचायतों में लगेंगे शिविर

Published

on

मध्य प्रदेश, डिजिटल, शिविर

Loading

 

मध्य प्रदेश, डिजिटल, शिविरभोपाल, मध्य प्रदेश में डिजिटल मुद्रा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक दिसंबर से हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे, जहां खाताधारकों को रुपे कार्ड के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन व बैंकों द्वारा लगाए जाएंगे। वहीं व्यापारियों को ‘ऑफसेल मशीन’ उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यहां प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नकद रहित हस्तांतरण को बढ़ावा देने के लिए ‘रोड मैप’ बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश अब तेजी से नकद रहित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश इस मामले में पीछे नहीं रह सकता।

मुख्यमंत्री ने राज्य की सलाहकारी उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं पर बैंक प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ‘प्लास्टिक करेंसी’ के उपयोग में देश में अव्वल स्थान बनाने के लिए एक कार्य बल का गठन किया गया है जो राज्य सरकार और बैंकों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही और कार्य योजनाओं में समन्वय स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि नकद रहित हस्तांतरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को ‘ऑफसेल’ मशीन उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। चौहान ने कहा कि लोगों को डिजिटल अर्थव्यवस्था के संबंध में जागरूक और साक्षर बनाने के लिए बैंकों के साथ मिलकर राज्यव्यापी सघन अभियान चलाया जाएगा, ताकि ‘डिजिटल करेंसी’ के उपयोग में कोई व्यवहारिक समस्या न रहे और यह गांव-गांव में उपयोग होने लगे। उन्होंने कहा कि काले धन और भ्रष्टाचार को प्रभावी रूप से रोकने के लिए ‘प्लास्टिक मनी’ के उपयोग से अच्छा तरीका कोई और नहीं हो सकता।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना में प्रदेश में इस समय 2 करोड़ 22 लाख खाते हैं, जिनमें 1,999 करोड़ रुपये जमा हैं और 1 करोड़ 26 लाख खाते आधार नंबर से जुड़ गए हैं। सभी खाताधारकों को रुपे कार्ड दिया जाएगा।

बैठक में बैंकों के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के खाते खोलने और उन्हें ‘मनी कार्ड’ देने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। पहले दिन 790 स्थानों पर शिविर लगाए गए, जहां 11 हजार से ज्यादा खाते खोले गए।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending