Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मजदूर दिवस पर अखिलेश ने वेबसाइट लांच की

Published

on

उत्तर-प्रदेश,लखनऊ,श्रम-विभाग,मुख्यमंत्री-अखिलेश-यादव,श्रम मंत्री-शाहिद-मंजूर,आजमगढ़, कानपुर, कन्नौज, इटावा, गाजियाबाद, मेरठ, भदोही, फिरोजाबाद, मुरादाबाद

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में पहली बार श्रम विभाग की ओर से एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के बेरोजगारों के लिए गुरुवार को अपने आवास से एक वेबसाइट का उद्घाटन किया। इसमें पूरे प्रदेश में निकली नौकरियों की जानकारी होगी। श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने बताया कि मजदूरों के लिए अन्य योजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैसे तो पूरे प्रदेश में मजदूर दिवस परंपरागत तरीके से मनाया जाता है, लेकिन पहली बार यूपी में इस दिवस को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने बताया कि मजदूर दिवस पर मजदूरों के लिए मध्याह्न् भोजन सहायता योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत जो मजदूर साइटों पर काम कर रहे हैं, उन्हें ‘अक्षय पात्र’ संस्था द्वारा मौके पर ही 10 रुपये में खाना उपलब्ध कराया जाएगा। एक थाल की कीमत 47 रुपये है, जिसमें से 37 रुपये सरकार वहन करेगी। मंत्री मंजूर ने बताया कि 12 जिलों में लड़के और लड़कियों के लिए आवासीय स्कूल खोले जाएंगे। ये स्कूल आजमगढ़, कानपुर, कन्नौज, इटावा, गाजियाबाद, मेरठ, भदोही, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और मैनपुरी जैसे जिलों में खोले जाएंगे। इनमें मजदूरों के बच्चे पढ़ सकेंगे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending