Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान, सुनामी की चेतावनी जारी

Published

on

Loading

tsunami Japanटोक्यो। जापान के फुकुशिमा में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। दो लोगों के घायल होने की खबर है। प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा है। जापान में कैबिनेट के मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कूलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, पूर्वोत्तर फुकुशिमा प्रांत में जापान के भूकंपीय पैमाने सात में से पांच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फुकुशिमा, मियागी, इवाते, ओमोरी सहित कई क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। सुनामी की पहली लहर फुकुशिमा प्रांत के इवाकी शहर में 20 किलोमीटर पूर्व में देखी गई। इसके बाद पूर्वोत्तर मियागी प्रांत के सेन्डई में भी सुनामी की 1.4 मीटर लहर देखी गई।

मौसम विभाग ने फुकुशिमा में तीन मीटर और अन्य क्षेत्रों में एक मीटर ऊंची लहर उठने की चेतावनी भी जारी की है। फुकुशिमा प्रांत के ओनाहामा और सोमा बंदरगाह, पूर्वोत्तर इवाते प्रांत के ओफुनाटो बंदरगाह, मियागी प्रांत के सेन्डई बंदरगाह और इशीनोमाकी अयुकावा, पूर्वी इबाराकी प्रांत के ओराई बंदरगाह और चीबा प्रांत के कात्सुरा में 0.3-1.4 मीटर ऊंची लहर उठी।

भूकंप के झटकों में फुकुशिमा में दो बुजुर्ग घायल हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 37.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में भी महसूस किए गए और इससे तोचिगी और इबाराकी सहित जापान के अन्य पूर्वोत्तर प्रांत भी दहल गए।

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending