Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

भारतीय हॉकी टीम स्पेन और फ्रांस के दौरे पर रवाना

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार तड़के यूरोप रवाना हुई। भारतीय टीम को 31 जुलाई से 14 अगस्त तक फ्रांस और स्पेन के दौरे पर रहना है। सरदार सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम दोहा होते हुए फ्रांस पहुंचेगी। नए मुख्य कोच रोएलांट ऑल्टमैंस की देखरेख में टीम इन दो देशों में कुल पांच मैच खेलेगी।

ऑल्टमैंस को पॉल वैन ऐस के स्थान पर मुख्य कोच बनाया गया है, जिन्हें हॉकी इंडिया (एचआई) ने बेल्जियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग के बाद बर्खास्त कर दिया था। हॉकी वर्ल्ड लीग में भारत को चौथा स्थान मिला था।

भारतीय टीम फ्रांस में तीन और पांच अगस्त को दो मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम स्पेन रवाना हो जाएगी, जहां वह 10, 12 और 13 अगस्त को तीन मैच खेलेगी।

भारतीय टीम का यह दौरा नवम्बर-दिसम्बर में भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

फ्रांस की टीम विश्व वरीयता क्रम में 17वें स्थान पर है जबकि स्पेन 11वें स्थान पर है। भारत की रैंकिंग नौवीं है।

हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।

दौरे के लिए भारतीय टीम :

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह।

डिफेंडर : बीरेंद्र लाकरा, कोथाजीत सिंह, वीआर रघुनाथ, जसजीत सिंह, रुपिंदर पॉल सिंह, गुरजिंदर सिंह।

मिडफील्डर : सरदार सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, एसके उथप्पा, सतबीर सिंह, दानिश मुज्तबा और देवेंद्र वाल्मिकी।

फारवर्ड : एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, तालविंदर सिंह, ललित उपाध्याय और मोहम्मद आमिर खान।

 

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending