Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय गोलीबारी में 7 सैनिक मरे : पाकिस्तान

Published

on

Loading

Pakistan-Flagइस्लामाबाद | पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर पर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की फायरिंग में उसके सात सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तान की मीडिया शाखा इंटर- सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने बताया, “भारतीय सेना द्वारा बीती रात नियंत्रण रेखा पर भीमबर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में सात सैनिक शहीद हो गए।”

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने भारत की ‘बिना उकसावे के की गई गोलाबारी’ का जवाब दिया और ‘भारतीय चौकियों पर प्रभावी तरीके से प्रहार’ किया।

पाकिस्तान ने बीते हफ्ते एक से अधिक बार भारत और संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक के सामने ‘भारतीय सैनिकों द्वारा नागरिक आबादी को निशाना बनाने’ पर विरोध दर्ज कराया है।

पाकिस्तान का कहना है कि बीते कुछ हफ्तों में भारत की गोलाबारी में कम से कम 25 नागरिक मारे गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending