Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान के 9 मछुआरे रिहा किए

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। भारत ने सद्भावना के तहत पाकिस्तान के नौ मछुआरों को रिहा कर दिया है। यह जानकारी रविवार एक मीडिया रपट में सामने आई है। रेडियो पाकिस्तान की रपट के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने इन मछुआरों को पंजाब के बाघा सीमा पर पाकिस्तानी रैंजरों को सौंप दिया है।

रपट में कहा गया है कि रिहा किए गए कैदियों ने भारत की अलग-अलग जेलों में अपनी-अपनी सजाएं पूरी कर ली हैं। इससे एक सप्ताह पहले पाकिस्तान की कराची जेल से 163 भारतीय मछुआरे रिहा किए गए थे। भारत और पाकिस्तान के अधिकारी अरब सागर में अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन करने पर एक-दूसरे देशों के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending