Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत के नए राजदूत काठमांडू पहुंचे

Published

on

भारत, राजदूत काठमांडू, नेपाल, बेल्जियम

Loading

काठमांडू | नेपाल में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए मंजीव सिंह पुरी शनिवार को यहां पहुंच गए। समाचार पत्र ‘द हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक, भारत ने पुरी की नियुक्ति 11 मार्च को नेपाल में अपने 24वें राजदूत के रूप में की। उनके पूर्ववर्ती रंजीत राय का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हुआ।

भारत, राजदूत काठमांडू, नेपाल, बेल्जियम

पुरी रविवार को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को अपने दस्तावेज सौंपेंगे। पुरी इससे पहले भारतीय राजदूत के रूप में यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में काम कर चुके हैं।

साल 1959 में जन्मे पुरी 1982 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। बेल्जियम से पहले वह 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि थे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending