Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल को दी बहस की चुनौती

Published

on

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी, नोटबंदी, संवाददाता, प्रधानमंत्री, लोकसभा, नरेंद्र मोदी

Loading

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी, नोटबंदी, संवाददाता, प्रधानमंत्री, लोकसभा, नरेंद्र मोदी

                       अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नोटबंदी पर बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले का विरोध कर राहुल गांधी काला धन जमा करने वालों के समर्थन में हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद ठाकुर ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, “मैं उन्हें नोटबंदी पर बहस की चुनौती देता हूं। तारीख, समय व जगह का फैसला उन्हें खुद करने दीजिए।”

मोदी के सदन में उपस्थित न होने पर राहुल गांधी ने तंज कसा था, जिसके प्रतिक्रिया स्वरूप ठाकुर ने यह पेशकश की।

संसद में नोटबंदी पर चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्सा लेने की मांग करते हुए राहुल ने कहा, “संसद के बाहर वह कभी हंसते हैं, तो कभी भावुक होते हैं। प्रधानमंत्री को संसद में आना चाहिए और चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए।”

राहुल पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि जो लोग संसद में प्रधानमंत्री की गैर मौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं, उनकी खुद की संसद में उपस्थिति का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

उन्होंने कहा, “लोकसभा में राहुल गांधी की उपस्थिति 40 फीसदी है, जबकि उत्तर प्रदेश के अन्य सांसदों की उपस्थिति 90 फीसदी है। एक ऐसा व्यक्ति जिसने संसद में एक भी सवाल नहीं पूछा है, वह प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रहा है।”

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री के भावुक होने पर राहुल गांधी की चुटकी पर ठाकुर ने उन्हें आड़े हाथ लिया।

ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री गरीबों के लिए भावुक होते हैं, क्योंकि बचपन में उन्होंने इसे महसूस किया है। गरीबी के बारे में राहुल गांधी क्या जानें। जब बटला हाउस मुठभेड़ होती है, तो सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिए भावुक होती हैं।”

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी जैसा एक युवा नेता काला धन जमा करने वालों के समर्थन में खड़ा होगा।

 

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending