Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा देगी ममता सरकार को ‘बड़ा’ झटका

Published

on

Loading

कोलकाता। भाजपा ने पिछले कुछ महीनों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कई बार करारा हमला कर चुकीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ‘बड़ा’ झटका देने की तैयारी कर ली है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बर्दवान में प्रस्तावित सभा से पहले पार्टी ने दावा किया है कि ममता सरकार के मंत्री मंजुल कृष्ण ठाकुर की तरह तृणमूल के कई और सांसद व विधायक भाजपा के पाले में आने के लिए कमर कस चुके हैं। शाह की मंगलवार को बर्दवान के खागड़ागढ़ में सभा प्रस्तावित है और इस सभा में ही इन नामों को उजागर करने की संभावना जताई जा रही है।

तृणमूल कांग्रेस का इन दिनों समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पार्टी के सांसद और दूसरे कई नेता अक्सर पार्टी लाइन के खिलाफ बोलते नजर आ रहा हैं। शारदा घोटाले की जांच और इसमें उसके नेताओं की गिरफ्तारी ने दीदी ममता बनर्जी के लिए मुश्किल की स्थिति पैदा कर दी है। शुक्रवार को ममता ने पार्टी की एक बैठक में कहा कि अब तो उनके भतीजे अभिषेक को भी चोर कहा जाएगा। ममता की इस टिप्पणी से भाजपा को नया हथियार मिल गया। इससे पहले ममता ने जिन-जिन नेताओं को क्लीन चिट दी थी उनमें से ज्यादातर लोग सलाखों के पीछे हैं। पार्टी महासचिव मुकुल राय को भी इसी सप्ताह सीबीआई के सामने पेश होना है।

दूसरी ओर पार्टी नेताओं में भाजपा के प्रति बढ़ते आकर्षण ने तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व की नींद उड़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को दावा किया था कि तृणमूल के कई विधायक व सांसद पार्टी में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे, ममता खुद भी समझ गई हैं कि अब उनकी पार्टी में टूट तय है। इसलिए शुक्रवार को निगम चुनावों के मुद्दे पर आयोजित पार्टी की एक बैठक में उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

उधर, शारदा घोटाले के मुद्दे पर भाजपा तृणमूल पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही है। इसके अलावा पार्टी ने तृणमूल पर राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। इसलिए अमित शाह की सभा के लिए उसी इलाके को चुना गया है, जहां पिछले साल अक्तूबर में विस्फोट हुआ था।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending