नेशनल
भाकपा ने मप्र में किसानों पर गोलीबारी की निंदा की
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को मध्य प्रदेश में आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस गोलीबारी की निंदा की। गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई है। भाकपा ने एक बयान में कहा, यह चौंकाने वाली बात है कि भाजपा सरकार ने किसानों पर क्रूर पुलिस कार्रवाई का सहारा लिया। इससे सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।
बयान में कहा गया है, सरकार लगातार किसानों की जायज मांगों को मानने से इंकार कर रही है, जिसमें ऋण माफी और उत्पादों के लिए उचित मूल्य की मांग शामिल है।
भाकपा ने गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के निलंबन की मांग की।
भाकपा ने गोलीबारी की घटना की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की है।
नेशनल
लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
इन आयुर्वेदिक उपायों से बिना एक्सरसाइज भी कम कर सकते हैं वजन
-
नेशनल3 days ago
रिजल्ट से पहले कांग्रेस में हलचल तेज, खड़गे और राहुल ने बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग
-
नेशनल3 days ago
सोमनाथ भारती बोले- मोदी तीसरी बार पीएम बने तो अपना सिर मुंडवा लूंगा, बीजेपी नेता ने आर्डर की कैची
-
नेशनल3 days ago
अरुणाचल में BJP को मिला बहुमत, सिक्किम में SKM की वापसी
-
नेशनल3 days ago
मोदी सरकार 3.0 का एजेंडा तैयार, पीएम ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
-
नेशनल3 days ago
पंजाब में दो मालगाड़ियां आपस में टकराई, दूसरे ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन को चपेट में लिया, बड़ा हादसा टला
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया बेबुनियाद, बंद कराने की उठाई मांग
-
नेशनल2 days ago
एग्जिट पोल पर आया सोनिया गांधी का रिएक्शन, कही ये बात