Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में रहने वाले ईयू नागरिक नहीं दे पाएंगे जनमत-संग्रह में वोट

Published

on

Loading

लंदन| ब्रिटेन यूरोपीय संघ (ईयू) में रहेगा या नहीं, इस मुद्दे पर होने वाले जनमत-संग्रह में ब्रिटेन में रहने वाले यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों के नागरिक वोट नहीं कर पाएंगे। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने वर्ष 2013 में कहा था कि यदि उनकी पार्टी 2015 के आम चुनाव में जीत जाती है तो वह इस मुद्दे पर जनमत-संग्रह कराएंगे। इस साल सात मई के आम चुनाव में एक बार फिर जीत के बाद कैमरन ने जनमत-संग्रह को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई है।

इस जनमत-संग्रह में ब्रिटिश, आयरिश और राष्ट्रमंडल के 18 साल से कम उम्र के नागरिक मतदान कर पाएंगे। विदेशों में पिछले 15 साल से रह रहे ब्रिटिश नागरिक भी इसमें मतदान कर पाएंगे।

कैमरन इस मुद्दे पर यूरोपीय संघ के अध्यक्ष जीन-क्लाउड से मिलने वाले हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending