Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रह्मपुत्र पर चीन का सबसे बड़ा बांध शुरू, भारत के लिए खतरे की घंटी

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना सबसे बड़ा बांध चालू कर भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले बांधों से भारत को दोहरा खतरा है। चीन अगर इन बांधों से पानी छो़ड़ता है कि भारत के पूर्वोत्तर समेत कई इलाकों में बाढ़ आ सकती है। अगर उसने पानी का भंडारण किया तो भारतीय इलाके बूंद-बूंद को तरस सकते हैं।

भारत 2013 में ऐसे हालात का सामना कर चुका है, जब तिब्बत के पारछू झील से पानी छोड़े जाने पर हिमाचल के कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी। वैसे चीन ने भारत की चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि वह इस मामले में भारत से संपर्क में है। चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच ब्रह्मपुत्र पर बांधों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होती रही है। चीन के डेढ़ अरब डॉलर वाले जम हाइड्रोपावर स्टेशन नाम के इस बांध के चालू होने से भारत में पानी की सप्लाई रुकने की आशंका पैदा हो गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक पनबिजली स्टेशन की सभी छह इकाइयां मंगलवार को पावर ग्रिड में शामिल कर ली गईं। मध्य चीन स्थित हुबेई की राजधानी वुहेन की प्रमुख पनबिजली कांट्रेक्टर कंपनी गझोउबा ने इन इकाइयों के पावर ग्रिड में शामिल होने की सूचना दी है। शन्नान प्रिफेक्चर की ग्यासा काउंटी में मौजूद पनबिजली स्टेशन, जम हाइड्रोवापर स्टेशन के साथ ही जांग्मू पावर स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। यह स्टेशन बिजली बनाने और जल संसाधनों के दोहन के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के पानी का इस्तेमाल करता है।

ब्रहमपुत्र नदी को तिब्बत में यारलुंग जांगबो नदी के नाम से जाना जाता है। यह प्रमुख नदी भारत से तिब्बत आती और फिर बांग्लादेश की ओर मुड़ जाती है। चीन के इस बांध को दुनिया का सबसे ऊंचा पनबिजली स्टेशन माना जा रहा है। यह अपनी तरह का सबसे बड़ा बांध है, जो एक साल में ढाई अरब किलोवाट घंटे बिजली पैदा करेगा। कंपनी ने कहा है कि यह परियोजना मध्य तिब्बत में बिजली संकट को दूर करेगी। इससे बिजली की कमी वाले इलाके में आर्थिक विकास तेज होगा। यह मध्य तिब्बत का अहम ऊर्जा आधार भी साबित होगी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending