Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में से 3 बच्चों की मौत, 4 घायल

Published

on

बिहार

Loading

बिहारबिहारशरीफ | बिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक घर की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के चितकोहरा गांव निवासी कृष्णा रजक के दो मंजिल मकान की दीवार पड़ोसी युगल केवट के मकान पर गिर पड़ी। मलबा गिरने से युगल केवट के घर में सो रहे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  चंडी के थाना प्रभारी धर्मेद्र कुमार ने बताया कि दीवार ढहने का कारण बारिश बताई जा रही है।  उन्होंने बताया कि मृत बच्चों की उम्र दो साल से 12 साल के बीच है। सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में बुधवार को एक मकान की दीवार ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending