Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में सूखे की आशंका गहराई

Published

on

Loading

पटना। प्रत्येक वर्ष किसी न किसी तरह की प्राकृतिक आपदा झेलने वाले बिहार के किसानों का धैर्य एक बार फिर टूटने लगा है। खेत में लगे धान के बिचड़े सूख रहे हैं, जबकि मक्के के खेत अब भी परती हैं। उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख किसानों में बारिश की आस तो जगती है, पर बादल बरसे बिना ही चले जाते हैं। बिहार के सात से ज्यादा जिलों के किसानों को एक बार फिर सूखे की चिंता सताने लगी है। वैसे सरकार भी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इस वर्ष मानसून आने के बाद हुई बारिश से किसानों को यह आस बंधी थी कि इस वर्ष मानसून दगा नहीं देगी। परंतु बीतते समय के साथ उनकी यह उम्मीद भी टूटती गई। कृषि विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगर एक सप्ताह के भीतर मूसलाधार बारिश नहीं हुई तो राज्य में चावल का उत्पादन नीचे गिर जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 34 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होनी थी, परंतु अभी तक मात्र 32 लाख हेक्टेयर भूमि में ही धान की रोपाई हो पाई है।

राज्य में मुजफ्फरपुर समेत सात जिले ऐसे हैं, जहां वर्षा की हालत काफी खराब है, जिस कारण धान की रोपनी प्रभावित हुई है। कृषि विभाग के अनुसार, अल्प वर्षा की चपेट में सबसे ज्यादा पूवरेत्तर बिहार के जिले हैं। अनुमान है कि अगर एक-दो सप्ताह के अंदर यहां बारिश की स्थिति नहीं सुधरी तो खरीफ फसलें बुरी तरह प्रभावित होंगी।

पटना मौसम विभाग के निदेशक एक़े सेन ने बताया कि बिहार में अब तक करीब 780 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक मात्र 6,26़2 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के 38 जिलों में से छह जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधे से भी कम बारिश हुई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि अब बिहार में तेज बारिश की उम्मीद नहीं के बराबर है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ़ एस़ एऩ सिंह ने बताया कि धान की रोपनी का मुख्य समय 15 से 30 जुलाई है। इसके बाद रोपनी होने से उत्पादन की क्षमता 30 से 35 प्रतिशत तक घट जाती है। एक अन्य कृषि वैज्ञानिक का मानना है कि अभी नुकसान का आकलन करना ठीक नहीं है। जब तक खेत में लगे धान के पौधों में फूल नहीं लग जाते तब तक आकलन नहीं किया जा सकता। वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि धान की कुछ किस्मों का अब भी उत्पादन किया जा सकता है, बशर्ते अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक तापमान ज्यादा नहीं गिरे।

राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि जिन जिलों में कम बारिश हुई है, उन पर राज्य सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। एक-दो सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति रही तो आवश्यकता पड़ने पर उन जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की फसलों को सूखा से प्रभावित होने से रोकने के लिए तत्पर है। कम बारिश वाले जिलों में डीजल अनुदान बांटा जा रहा है। सूखे से निपटने के लिए राज्य सरकार डीजल पर प्रति एकड़ 1,500 रुपये अनुदान दे रही है। कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में फसलों के आच्छादन की स्थिति बहुत बुरी नहीं है, परंतु जिलों में तुलनात्मक रूप से यह असामान्य है। राज्य के 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या के आरोपी तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने उनके पास से लूटा गया जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है। इस पूरी वारदात को देवेंद्र नाथ के ड्राइवर अखिलेश, उसके भाई रवि और एक साथी रंजीत ने अंजाम दिया था।

मंगलवार को पुलिस मोहिनी दुबे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। लखनऊ की इंदिरा नगर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम मुठभेड़ में शामिल हुई थी। तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल और सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

 

Continue Reading

Trending