Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Published

on

Loading

बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पटना | बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से मासम साफ है और धूप खिली है, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा लेकिन हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी।

केंद्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, भागलपुर का 13.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि गया का 24.1 डिग्री, भागलपुर का 24.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending