Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में तेज धूप

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप है, जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, गया का 25 डिग्री और पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.4 डिग्री और पूर्णिया का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सनकी शख्स ने मां-पत्नी समेत तीन बच्चों को बेरहमी से मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Published

on

Loading

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। उसने अपनी मां-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन मासूम बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही घर के 6 लोगों की लाश देखकर हर कोई सन्न है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में आपकी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। सिरफिरे युवक का नाम अनुराग है और उसके पिता की मौत हो चुकी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक थे, जो लखनऊ में रहते थे। फिलहाल पत्नी प्रियंका अपने तीनों बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी और इस दौरान अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस विवाद के बाद अनुराग ने मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, तीसरे बच्चे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह 9 बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं, लेकिन कोई असलहा नहीं बरामद हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अनुराग शराब का आदी था।

Continue Reading

Trending