Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : जानलेवा हमले के आरोप में विधायक के बेटे गिरफ्तार

Published

on

विधायक

Loading

विधायक औरंगाबाद| बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई मारपीट और छुरेबाजी की घटना में ओबरा के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा के बेटे और अंकोरहा पंचायत के मुखिया कुणाल प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के कारण विधायक के मुखिया बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, भगवान बिगहा गांव निवासी कुणाल प्रताप का अपने ही गांव के पिंटू कुमार से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नीमा पेट्रोल पंप के समीप कुणाल और पिंटू के बीच झड़प हुई।

आरोप है कि कुणाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिंटू कुमार की पिटाई की और उस पर चाकू से हमला किया। इस घटना में पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। दाउदनगर के थाना प्रभारी रविप्रताप ने शनिवार को बताया कि पिंटू को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पिंटू के बयान पर दाउदनगर थाने में जानलेवा हमला करने की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा विधायक के बेटे कुणाल प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  इस मामले में कुणाल के पिता तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक वीरेंद्र सिन्हा का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : टाटा स्टील के अधिकारी की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर घायल

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर टाटा स्टील्स में कार्यरत विनय त्यागी नामक शख्स की चाकू मारकर हत्‍या करने का आरोप था।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, ’10 मई को थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड की सूचना प्राप्त हुई। मुठभेड के दौरान एक आरोपी और एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं, उपचार के लिए भर्ती हुए आरोपी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, “जानकारी करने पर उसका नाम अक्की उर्फ दक्ष निवासी सीलमपुर दिल्ली का होना पाया गया। उक्त आरोपी बीती 4 मई को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट और हत्या की घटना में वांछित था। आरोपी के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending