Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार : जद (यू) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजगीर में रविवार से

Published

on

बिहार

Loading

बिहार पटना| बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में शुरू होगी। बैठक में देश के 23 राज्यों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। बैठक के पहले दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुहर लगेगी। राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन परिसर में दो दिनों की बैठक के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार का खुले सत्र में भाषण होगा।

मुख्यमंत्री को पार्टी की कमान सौंपे जाने के बाद जद (यू) को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। नीतीश के मौजूदा कार्यकाल में अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। इस नाते बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार होगा। साथ ही राजनीतिक, आर्थिक और सांगठनिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे।

पार्टी महासचिव के. सी. त्यागी ने बताया कि इस बैठक में देश के 23 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में नीतीश के साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, प्रदेश जद (यू) के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित पार्टी के सांसद व विधायक भी भाग लेंगे।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending