Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बागी भी!

Published

on

बिहार चुनाव, भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लाल कृष्ण आडवाणी, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मुरली मनोहर जोशी

Loading

नई दिल्ली। बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने बिहार में अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बागी माने जा रहे फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी जगह दी है। खास बात है ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दिनों इशारों-इशारों में पार्टी के कई लोगों पर जमकर निशाना साधा था जिसके बाद उन्हें पीएम मोदी की पिछली रैली में भी नहीं बुलाया गया था। माना जा रहा था कि बिहार चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पर गाज गिरेगी लेकिन पार्टी ने अप्रत्याशित रूप से उन्हें अपनी प्रचार सूची में शामिल किया है।

बिहार चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में कुछ और  चौंकाने वाले नाम भी हैं। पार्टी में हाशिए पर चल रहे वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है। जोशी ने भी कुछ मौकों पर सरकार की नीतियों पर असहमति जाहिर की है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की योजना पर भी जोशी ने सवाल उठाए थे।

नेशनल

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में केजरीवाल के पीए विभव कुमार, स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को भी हिरासत में लिया है। विभव की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी। उधर शुक्रवार को भी दिल्ली पुलिस मालीवाल को लेकर सीएम हाउस पहुंची थी और घटना का सीन सीक्रिएट किया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस से 8 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी इकट्ठे किए थे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस आज दोपहर करीब पौने 12 बजे सीएम आवास पहुंची थी। पुलिस की टीम में एडिशनल DCP और ACP समेत कई अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में पूछताछ के लिए विभव कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस विभव को सिविल लाइंस थाने लेकर गई है। कल भी पुलिस की टीम सीएम हाउस जांच करने पहुंची थी।

सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में स्वाति मालीवाल की आंख, चेहरे और पैर में चोट की पुष्टि हुई है। दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उनका मेडिकल हुआ था।

Continue Reading

Trending