Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिपाशा बसु चाहती हैं रियलिटी शो करना

Published

on

Loading

बिपाशा बसु चाहती हैं रियलिटी शो करनामुंबई | अभिनेत्री बिपाशा बसु साल 2015 में आई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इससे पहले ‘ओमकारा’ में जिगर की आग से बीड़ी जलाने की प्रेरणा दे चुकीं अभिनेत्री का कहना है कि वह अब टेलीविजन में केवल रियलिटी शो जैसे कार्यक्रम करना चाहती हैं। लॅक्मे फैशन वीक 2017 में शामिल हुईं बिपाशा ने कहा, “हम अलग-अलग तरह के दर्शकों के लिए कार्यक्रम पेश करते हैं.. लोगों की मानसिकता बदल रही है। इस समय मैं टेलीविजन कार्यक्रमों में रियलिटी शो जैसे कार्यक्रम करने के बारे में सोच रही हूं।”

रिलायंस जियो मैदान में हो रहे फैशन समारोह में अभिनेत्री ने शुक्रवार को फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए रैंप वाक किया। उन्होंने कहा कि वह फिक्शन कार्यक्रमों में भी हाथ आजमाना चाहती हैं, लेकिन अभी नहीं।

38 वर्षीय अभिनेत्री ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ अप्रैल, 2016 में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वह जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

बिपाशा ने कहा, “मेरी शादी और हनीमून पूरी हो गई..इस साल कॉमेडी कर सकती हूं।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending