Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिकिनी राउंड हटाने से ऐश्वर्य खुश

Published

on

Loading

पूर्व मिस इंडिया एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय ने अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता से बिकिनी राउंड हटाए जाने के फैसले की सराहना की है। उनका कहना है कि 1994 में जब उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब जीता था, तो उनका शरीर बिकिनी पहनने के लिहाज से फिट नहीं था। मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने दिसंबर 2014 को यह कहते हुए इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से बिकिनी राउंड हटाए जाने की घोषणा की थी कि इस राउंड से न तो महिलाओं और न ही हम में से किसी को ही कोई फायदा है।

ऐश्वर्य ने कहा कि वह इस फैसले से बहुत खुश हैं।

हाल में सबसे सफल मिस वर्ल्ड के पुरस्कार से नवाजी गईं ऐश्वर्य ने कहा, “मैं जब मिस वर्ल्ड बनी थी, तो यकीनन 87 प्रतिभागियों में मेरा शरीर बिकिनी पहनने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ नहीं था। मैं इसे दावे के साथ कह सकती हूं। इस पर मुहर लगा सकती हूं। इसके बावजूद मैंने खिताब जीता।”

उन्होंने कहा, “लोगों का मानना है कि यह (बिकिनी राउंड) एक बहुत जरूरी राउंड है और यह निर्णायक कारक बनता है, लेकिन यह सच नहीं है।”

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending