Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई में बनेगा बाल ठाकरे का भव्य स्मारक

Published

on

Loading

मुंबई। शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का भव्य स्मारक दादर के शिवाजी पार्क में स्थित मुंबई के महापौर के बंगले में बनाया जाएगा। यह घोषणा मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। घोषणा मंगलवार को बाल ठाकरे की तीसरी बरसी पर एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में की।

इस मौके पर उद्धव ने कहा, “कई जगह देखी गई थीऔर स्मारक के लिए सभी जगह बढ़िया थी, लेकिन शिवाजी पार्क शिवसेना की कर्मभूमि है और इसलिए हमने यहां स्थित महापौर के बंगले में ठाकरे स्मारक बनाने को स्वीकृति दे दी है।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि स्मारक का निर्माण एक संस्था के जरिए करवाया जाएगा। इस संस्था की अध्यक्षता उद्धव ठाकरे करेंगे और इसके लिए धनराशि राज्य सरकार आवंटित करेगी।

फडणवीस ने कहा, “स्मारक संबंधी विस्तृत योजना दो माह के अंदर तैयार की जाएगी। इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए हालांकि कोई समयसीमा तय नहीं की गई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह हमारी सरकार के शासनकाल में एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।” उन्होंने कहा कि महापौर के बंगले को तोड़ा नहीं जाएगा। ठाकरे स्मारक बंगले के इर्दगिर्द बनाया जाएगा।

ठाकरे का 17 नवंबर, 2012 को निधन हो गया था। शिवाजी पार्क में सचिन तेंदुलकर, संदीप पाटिल, अजीत वाडेकर, अजीत अगरकर और अन्य जाने-माने भारतीय क्रिकेटर क्रिकेट खेल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending