Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बागी 2’ की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए 25 करोड़

Published

on

Loading

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)| अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये की बंपर शुरुआत की। बागी 2 को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। फिल्म के निर्माताओं- साजिद नाडियावाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक्शन फिल्म ‘बागी 2’ को दक्षिण भारतीय बाजारों सहित देशभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जिससे यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘बागी 2’ में अभिनेत्री दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है।

फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरन आदर्श ने भी ट्वीट किया, बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। शानदार अभिनेता.. इस साल की अब तक की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने बाली फिल्म, समीक्षाओं को पार करते हुए, पद्मावत का एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए.. यह संख्या चौंकाने वाली है।

इस फिल्म के लिए फिल्मी दुनिया के लोग भी टाइगर की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, शानदार टाइगर श्रॉफ। बॉलीवुड गर्व से यह घोषणा कर सकता है कि हमारे पास हमारा अपना टोनी जा है।

ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया, टाइगर श्रॉफ, तुमने कर दिखाया। अब मैं बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन स्टार के साथ काम करने के बारे में सोच रहा हूं। शाबास! और ऊंचाइयां पाओ।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending