Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में नौका पलटने से 12 रोहिंग्या प्रवासियों की मौत

Published

on

Loading

ढाका, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में एक नौका पलटने से 12 रोहिंग्या प्रवासियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, 10 बच्चों, एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना रविवार रात को घटी।

अधिकारी ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों को शाह पोरिर द्वीप के पास बंगाल की खाड़ी में शव तैरते मिले।

उन्होंने बताया कि 11 रोहिंग्या प्रवासियों को बचा लिया गया है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

तलाशी अभियान जारी है।

गौरतलब है कि 29 अगस्त से नाफ नदी से 132 रोहिंग्या मुसलमानों और एक बांग्लादेशी नाविक के शव बरामद किए जा चुके हैं।

म्यांमार के राखिने से 25 अगस्त को भड़की हिंसा के बाद से 50 लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश पलायन कर चुके हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending