Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बंगाल : गिरफ्तार भाजपा नेता, कार्यकर्ता अदालत में पेश किए गए

Published

on

Loading

कोलकाता, 26 मई (आईएएनएस)| भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली और अन्य लोगों को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इसके एक दिन पूर्व एक विरोध जुलूस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई थी।

इन नेताओं को 100 से अधिका कार्यकर्ताओं सहित बंकशाल अदालत में पेश किया गया।

गुरुवार को एक विरोध जुलूस के दौरान हिंसा शुरू हो गई और इस दौरान भाजपा के 50 कार्यकर्ता और 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद प्रमुख भाजपा नेताओं सहित लगभग 141 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हिंसा में पुलिस के एक वाहन को आग लगा दी गई थी और कई सारे सरकारी और निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

भाजपा ने कहा कि उसके 200 कार्यकर्ता घायल हुए थे और उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने बगैर किसी उकसावे के राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हमला करवाया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस ज्यादती के आरोपों को खारिज कर दिया। अलबत्ता उन्होंने भाजपा पर हिंसा करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending