Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फ्रीडा के नृत्य कौशल से अभिभूत ऋतिक

Published

on

Loading

शानदार नृत्य कौशल के लिए सराहे जाने वाले फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के नृत्य कौशल से अभिभूत हैं। फ्रीडा ने हॉलीवुड फिल्म ‘डेजर्ट डांसर’ में एक नृत्यांगना की भूमिका निभाई है। ऋतिक ने ट्वीट किया, “क्या किसी ने ‘डेजर्ट डांसर’ देखी? असली जुनून यही है। एक अविश्वसनीय फिल्म मैंने देखी। बेहतरीन कलाकार। पूरी टीम का उम्दा प्रदर्शन।”

उन्होंने आगे लिखा, “फ्रीडा पिंटो ने कमाल का काम किया है। कभी किसी को इस तरह नृत्य करते नहीं देखा। उन्हें बधाई और शुभकामना देना चाहता हूं, पर वह फोन नहीं उठा रहीं। शायद यह संदेश ही पढ़ लें।”

निर्देशक रिचर्ड रेमंड की ‘डेजर्ट डांसर’ ईरान के एक युवा नर्तक अफशिन गफारियन की जीवनी पर आधारित फिल्म है, जिसने ईरान जैसे राष्ट्र (जहां नृत्य संगीत प्रतिबंधित है) में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए खुद की मेहनत और लगन से नृत्य सीखा और एक दिग्गज नर्तक बनने का सपना पूरा किया।

कहा जा रहा है कि फ्रीडा ने फिल्म में अपने किरदार एलाही के लिए कड़ा प्रशिक्षण लिया था।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending