Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फिल्मकार नीरद मोहपात्रा का निधन

Published

on

निर्माता-निर्देशक,नीरद-नारायण-मोहपात्रा,अस्पताल,हैदराबाद,मुंबई,एफटीआईआई,माया-मृग्या,राष्ट्रीय,फ्रांस,अमेरिका

Loading

भुवनेश्वर | दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक नीरद नारायण मोहपात्रा का गुरुवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। उनके छोटे भाई संपद मोहपात्रा ने  बताया कि नीरद के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है। उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद से उनकी बेटी के आने के बाद दिन में मुंबई में होगा।

संपद ने कहा कि नीरद का पिछले एक माह से मुंबई के फोर्टिस हीरानंदनी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी एक माह में दो बार सर्जरी की गई थी। ऐसी आशंका है कि उन्हें कैंसर था, हालांकि बायोप्सी में कैंसर की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहले ऑपरेशन के बाद नीरद की तकलीफ बढ़ गई, जिसके बाद दोबारा सर्जरी की गई। उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने तड़के छह बजे अंतिम सांस ली। नीरद ने राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 1968 में निर्देशन कोर्स की पढ़ाई करने के लिए पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में दाखिला लिया। वह एफटीआईआई में पांच साल तक व्याख्याता रहे।

नीरद ने अपनी पहली उड़िया फिल्म ‘माया मृग्या’ (1984) से विश्व स्तर पर प्रसिद्धि पाई। यह 1984 में भारतीय पैनोरमा में दूसरी सबसे अच्छी राष्ट्रीय फिल्म घोषित की गई। इसे मैनहेम-हीडलबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में विश्व की तीसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया था। ‘माया मृग्या’ ने हवाई फिल्म उत्सव (अमेरिका) और क्रिटिक्स वीक ऑफ कान्स (फ्रांस) में स्पेशल ज्यूरी अवार्ड भी जीता था। नीरद ने हालांकि, कभी कोई अन्य फीचर फिल्म नहीं बनाई। उनका ध्यान वृत्तचित्रों पर रहा, जिन्होंने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए। नीरद को वर्ष 1985 में अमेरिकी विश्वविद्यालयों में फिल्मों पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह राष्ट्रीय फिल्म ज्यूरी के सदस्य थे। इसके अलावा कई बार भारतीय पैनोरमा के चयन पैनल के सदस्य भी रहे।

नेशनल

बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार

Published

on

Loading

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट से अपनी प्रत्याशी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है। श्रीकला का टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है। हालांकि, इसकी क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि श्रीकला जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी हैं। धनंजय सिंह को हाल ही में कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं।

श्रीकला पहले ही बीएसपी उम्मीदवार के रूप में जौनपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। श्रीकला की जगह पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव जौनपुर सीट से बसपा के प्रत्याशी होंगे। वह जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने जौनपुर से कृपा शंकर सिंह और सपा गठबन्धन ने बाबू सिंह कुशवाहा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

धनंजय सिंह ने कुछ ही दिनों पहले जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, इसी बीच जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को बसपा से टिकट मिला था। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत दे दी थी लेकिन सजा पर रोक से इनकार कर दिया था।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह सजा पर रोक न लगने के कारण अभी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए बसपा की ओर से उनकी पत्नि श्री कला रेड्डी चुनावी मैदान में उतरी थीं। माना जा रहा था कि अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह खुद पत्नी के लिए जौनपुर में प्रचार करने वाले थे। उन्होंने पत्नी श्रीकला को चुनाव लड़ने और जीतने के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

Continue Reading

Trending