Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फिर भडक़े बिहारी बाबू, पार्टी को याद दिलाया अपना स्टारडम

Published

on

Loading

Shatrughan sinhaपटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम नहीं देख आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें स्आर प्रचारकों की सूची से बाहर रखा है, पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई है। फिर भी वह पार्टी को शुभकामनाएं देते हैं।

पटना साहिब क्षेत्र के सांसद सिन्हा ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, “शत्रुघ्न सिन्हा जो लंबे समय तक भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक के रूप में सेवा दे चुका है और उस राज्य के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है, उसे स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा गया।”

उन्होंने कहा, “मैं कोई शिकायत नहीं कर रहा हूं। स्टार प्रचारकों की सूची बनाना पार्टी नेतृत्व का काम है। मैं पार्टी को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर उन्होंने कहा था, “यह तो होना ही था।” इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी तुलना बैलगाड़ी के नीचे चलने वाले कुत्ते से की थी। उन्होंने कहा था, “बैलगाड़ी के नीचे चलने वाला कुत्ता समझता है कि गाड़ी वही चला रहा है।”

‘बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा को राजनीति में जब भी जो ठीक लगा, बेबाक बोलते रहे हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अच्छे काम की तारीफ कर चुके हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनके अच्छे संबंध हैं। जबकि पार्टी उन्हें खुले विचार वाले नेता नहीं, बल्कि ‘कट्टर भाजपाई’ के रूप में देखना चाहती है। पार्टी यह भूल जाती है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बांग्लादेश की आजादी के लिए भारत के पाकिस्तान से युद्ध करने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दुर्गा’ की संज्ञा दी थी।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंध के बारे में पूछे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अंदाज में कहा, “हां, मेरे इन दोनों नेताओं से आपसी, सौहार्दपूर्ण, पारिवारिक संबंध हैं। इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए।”

नेता-अभिनेता ने एक बार फिर दोहराया कि वह भाजपा में हैं और मजबूती के साथ हैं, लेकिन स्टार प्रचारक नहीं हैं।

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending