Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फाइटर प्‍लेन सुखोई–30 चीन सीमा के पास लापता

Published

on

सुखोई–30, चीन, फाइटर प्‍लेन, असम, तेजपुर, आईएएफ

Loading

गुवाहाटी। असम के तेजपुर बेस कैंप से मंगलवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई-30 एमकेआई विमान उड़ान भरने के बाद चीन की सीमा के निकट गायब हो गया। इसमें दो पॉयलट सवार हैं।

 सुखोई–30, चीन, फाइटर प्‍लेन, असम, तेजपुर, आईएएफ

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विमान ने तेजपुर बेस कैंप से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरी। वह नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। लेकिन, दो घंटे बाद तेजपुर से 60 किमी उत्तर में चीन से लगे अरुणाचल प्रदेश के डोलसांग इलाके में उसका रडार व रेडियो से संपर्क टूट गया।

तेजपुर वायु सेना स्टेशन चीन सीमा से 172 किमी की दूरी पर है। इससे पहले एक सुखोई-30 विमान राजस्थान के बाड़मेर में मार्च में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें दोनों पॉयलट सुरक्षित बच गए थे।

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending