Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

प्रेमी की बेवफाई में युवती ने खुद को फूंका

Published

on

Loading

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को प्रेमी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया। पीड़िता पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने प्रेमी को मौत का जिम्मेदार बताते हुए उसे फांसी पर चढ़ा देने की बात लिखी है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नौबस्ता के हंसपुरम इलाके में 22 वर्षीय पूजा अपने पिता के साथ रहती थी। पूजा इलाके के एक स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जाता है कि इलाके के ही रहने वाले पुनीत से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ समय बाद जब पूजा ने पुनीत से शादी की बात कही तो वह पूजा को टरकाने लगा और उससे दूरियां बना लीं। पूजा को पुनीत की यह हरकत नागवार गुजरी और वह परेशान रहने लगी।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम पूजा घर पर अकेली थी, तभी उसने खुद को आग लगा ली। आग लगाने से वह बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पूजा के द्वारा लिखा सुसाइड नोट मिला। नोट में पूजा ने प्रेमी की बेवफाई और साथ ही उसको फांसी पर चढ़ा देने की बात लिखी है। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending