Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रियंका चोपड़ा-निक ने बेटी के आगमन से पहले खर्च कर डाले 149 करोड़ रुपए, महीनों पहले से कर रहे थे तैयारी

Published

on

Loading

सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल सेरोगेसी की मदद से एक बेटी के माता पिता बने हैं। निक-प्रियंका ने यह पुष्टि करने के लिए एक कॉमन स्टेटमेंट शेयर किया कि उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से बच्चे का स्वागत किया है। निक-प्रिंयका ने फैंस के साथ अचानक ये न्यूज़ शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट में पता लगा है कि निक प्रियंका पिछले काफई समय से इस बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर रहे थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक तभी से फैमिली प्लानिंग कर रहे थे जब उन्होंने लॉस एंजेलिस में अपना घर खरीदा था। कपल ने अगस्त 2019 में एक घर की तलाश कर रहे थे और आखिरकार, नवंबर 2019 में प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस में नए एनकिनो एस्टेट के लिए $ 20 मिलियन (149 करोड़ रुपये) खर्च किए थे। पीपल मैगजीन के मुताबिक, प्रियंका और निक ने अपने बच्चों को ध्यान में रखते हुए लॉस एंजेलिस में अपना घर खरीदा था।

एक सूत्र ने इंटरनेशनल पीपल डॉट कॉम को बताया, “जब उन्होंने एक साथ घर खरीदा तो उनके दिमाग में बच्चे और फैमिली की प्लानिंग थी। वे बच्चे पैदा करने की उम्मीद कर रहे थे और उन्हें बहुत सारे बाहरी स्थान और हरियाली के साथ एक जगह की जरूरत थी।” इस सूत्र ने कहा कि प्रियंका और निक ने घर में रहने के बाद महीनों तक घर की मरम्मत पर काम किया। वे अपने इस घर को परिवार के अनुकूल बनाना चाहते थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending