Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पेशावर हमला पीड़ितों को जफर की संगीतपूर्ण श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जफर पेशावर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ‘उड़ेंगे’ नाम से एक नया एकल वीडियो लाए हैं। इसमें संगीतकार, अभिनेता व खिलाड़ियों ने भी काम किया है। समाचारपत्र ‘डॉन’ के अनुसार, इस वीडियो में क्रिकेटर शोएब मलिक, अभिनेता अली काजमी, अभिनेत्री माहिरा खान व हुमैमा मलिक जैसे नामचीन चेहरे नजर आएंगे।

34 वर्षीय जफर ने इस सुखद अनुभव के बारे में ट्विटर पर लिखा।

उन्होंने लिखा, “आपको बता नहीं सकता कि पेशावर आतंकवादी हमले के बारे में मैंने जो एक गाना किया है, उसके लिए समस्त छोटे पर्दे, फिल्म एवं संगीत जगत के एकजुट होने से कितना गर्व महसूस होता है।”

पिछले साल दिसंबर में आतंकवादियों ने पेशावर शहर के एक सैन्य स्कूल पर हमला कर 140 बच्चों सहित 150 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending