Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पेरी एडवर्ड्स तीन सालों में चाहती हैं बच्चे

Published

on

Loading

गायिका पेरी एडवर्ड्स का कहना है कि वह अगले तीन साल में अपने मंगेतर जायन मलिक के साथ बच्चे चाहती हैं। पेरी (21) ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “मैं अगले तीन सालों में बच्चे चाहती हूं, तब मैं 24 की हो जाऊंगी। अभी काफी समय है। मेरी मां भी जब पहली बार गर्भवती हुई थी, वह 24 वर्ष की थी। इसलिए यह मेरे लिए एक आदर्श उम्र है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, मलिक के ब्रिटेन के गायकी बैंड ‘वन डायरेक्शन’ छोड़ने के लिए पेरी को जिम्मेदार ठहराया गया था, लेकिन पेरी का कहना है कि यह पूरी तरह से मलिक का फैसला था।

पेरी का कहना है, “लोग कहते हैं कि क्या मैंने ये किया? कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने क्या फैसला किया? मैं हमेशा उन्हें समर्थन दूंगी। यदि वह बैंड में रहना चाहेंगे तो भी मैं उन्हें सहयोग दूंगी, जैसा कि मैंने उनके बैंड छोड़ने के बाद किया। वह खुश हैं तो मैं खुश हूं।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending