Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरिस आतंकवादी हमले की निंदा

Published

on

Loading

बोगोटा| संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने बुधवार को फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका ‘चार्ली हेब्दो’ पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करार दिया। इस हमले में पत्रिका के संपादक, तीन मशहूर कार्टूनिस्ट सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

हमले से बचे लोगों ने बताया कि हमलावर चिल्ला रहे थे, “अल्लाह महान है, हमने पैगंबर के अपमान का बदला ले लिया।”

हमलावर शायद ‘चार्ली हेब्दो’ द्वारा पूर्व में पैगंबर के कार्टून छापने के संदर्भ में यह बोल रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा, “मैं पेरिस में इस सुबह चार्ली हेब्दो पर हुए हमले से सदमे में और हैरान हूं।”

बान ने कहा, “इस तरह के हमलों के जरिये वे दुनिया को बांटना चाहते हैं। लेकिन हमें उनके जाल में नहीं आना चाहिए। यह वक्त एकजुटता दिखाने का है। पूरी दुनिया में हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा सहिष्णुता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए, जबकि विभाजनकारी और घृणा फैलाने वाली शक्तियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होना चाहिए।”

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों को सजा दिलाने के लिए फ्रांस को मदद देने की पेशकश की।

कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मेनुएल सेंटोस ने कहा कि यह हमला सार्वभौमिक अधिकारों का हनन है।

ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “यह लोकतांत्रिक समाजों के बुनियादी मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है।”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घातक आतंकवादी हमले पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे मानवता के खिलाफ हमला करार दिया है।

तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तयिप एरडोगन ने बुधवार को कहा, “हम आज पेरिस में ‘चार्ली हेब्दो’ पत्रिका पर हुए नृशंस हमले की कड़ी निंदा करते हैं।”

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा, “हमें कभी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और बोलने की स्वतंत्रता को इन आतंकवादियों के हाथों ध्वस्त नहीं होने देना चाहिए।”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending