Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पेट्रोल कीमतें 3 साल के उच्चस्तर पर, डीजल ने भी बनाया रिकार्ड

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)| पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और अन्य महानगरों में इनकी कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्प के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 72.43 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है, जो पिछले तीन साल की सर्वाधिक ऊंची कीमत है। पिछली बार साल 2014 के अगस्त में इसकी कीमत 72.51 रुपये प्रति लीटर थी।

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 75.13 रुपये, 80.30 रुपये और 75.12 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।

इससे पहले कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 2014 के अक्टूबर में सर्वोच्च स्तर पर थीं और 75.46 रुपये प्रति लीटर थी। मुंबई में साल 2014 के अगस्त में 80.60 रुपये प्रति लीटर थी और चेन्नई में साल 2014 के अगस्त में ही सबसे ऊंची दर 75.78 रुपये प्रति लीटर थी।

दिल्ली में बुधवार को डीजल की कीमत 63.38 रुपये प्रति लीटर रही। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 66.04 रुपये, 67.50 रुपये और 66.84 रुपये प्रति लीटर रही।

डीजल का व्यापक उपयोग माल ढुलाई में होता है, जिसमें खाद्य उत्पादों की ढुलाई भी शामिल है। इसकी कीमतें बढ़ने से विभिन्न उत्पादों की कीमतें बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ेगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending