Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पुश्तैनी घर देखने पहुंचीं किम, कोल कर्दशियां

Published

on

kim-kardashian

Loading

येरवान (आर्मीनिया)। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां और कोल कर्दशियां इन दिनों आर्मेनिया के दौरे पर हैं। दोनों बहनें यहां अपना पुश्तैनी घर देखने आई हैं। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, किम के साथ आर्मेनिया उनकी बहन कोल के अलावा उनके पति केनी वेस्ट, बेटी नॉर्थ वेस्ट, उनकी रिश्ते की बहन कर्टनी और कारा भी आई हैं। इन लोगों ने शनिवार को राजधानी येरवान के बाहर ग्यूमरी शहर में समय बिताया।

आम्रेनिया के रिकॉर्ड बताते हैं कि कर्दशियां परिवार के पूर्वज इस ऐतिहासिक प्रांत में रहते थे। किम (34) ने बहन और परिवार के साथ पुश्तैनी घर देखा। उनका पुश्तैनी घर काफी खस्ताहाल है। उसकी छत जगह-जगह से टूटी हुई है एवं मेटल की दीवारों पर जंग लगा हुआ है। किम के लिए घर की हालत डराने वाली साबित हुई। वह घर की सीधी-सादी संरचना देखकर काफी अभिभूत नजर आईं। इस सप्ताह के प्रारंभ में किम और कोल येरवान में आर्मेनिया जनसंहार पीड़ितों की याद में बनाई गई मदर आम्रेनिया की प्रतिमा देखने पहुंचीं। उन्होंने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री होविक अब्राहमयन से भी मुलाकात की।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending