Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने मॉरीशस के विकास के लिए बंधुआ मजदूरों को सराहा

Published

on

Narendra_Modi, maritius

Loading

पोर्ट लुइस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी मेहनत के सहारे मॉरीशस को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गुरुवार को भारतीय मूल के बंधुआ मजदूरों की सरहाना की। यहां पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब कभी भी विश्व में मॉरीशस के विकास की सराहना की जाएगी, तो उसका श्रेय हम भारतीयों के खाते में आएगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग यहां पर बंधुआ मजदूर के रूप में आए थे, वे अपने श्रम और पीड़ा के साथ आज देश को एक नई ऊंचाई पर ले गए हैं। लेकिन जब कभी भी लोग मॉरीशस में विकास की बात करेंगे, तो इसका श्रेय हमारे खाते में आएगा, क्योंकि वे सभी भारत के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि मॉरीशस ने मेरा दिल जीत लिया है और इसीलिए मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मोदी ने भरोसा दिलाते हुए कहा, “भारत, मॉरीशस के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेगा।” उन्होंने मॉरीशस में विकास और प्रगति के लिए भारतीय समुदाय को नमन किया।

मोदी ने आम का उदाहरण देते हुए कहा, “अगर लोग मॉरीशस देखेंगे तो वे इस बात का फैसला कर सकेंगे कि भारत कैसा होगा, क्योंकि जब नमूना (मॉरीशस) इतना अच्छा है तो अंदर का सामान कितना अच्छा होगा।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending