Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पामेला एंडरसन ने सोशल मीडिया को अलविदा कहा

Published

on

Loading

हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। पामेला का हालांकि कहना है कि इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। ‘एनवाईडेलीन्यूज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, 47 वर्षीय अभिनेत्री ने शनिवार को कहा कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह रही हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बाय-बाय ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम। इस फैसले का कोई व्यक्तिगत कारण नहीं है।”

ये खबरें पामेला द्वारा अपने पति रिक सोलोमन से तीसरी बार तलाक की अर्जी दाखिल करने के कुछ हफ्तों बाद आई हैं।

रपटों के मुताबिक, पामेला जल्द ही ‘द पीपुल गार्डन’ फिल्म में नजर आएंगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending