Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पाकिस्‍तान की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद, जवाब में 4 पाक सैनिक ढेर

Published

on

पाकिस्‍तान, सीजफायर उल्लंघन, शहीद, जवान, सैनिक, गोलीबारी

Loading

पाकिस्तान की ओर से सीज फायर तोड़कर की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। राजौरी सेक्टर पर सुबह करीब 7.30 बजे से पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में नायक मुदसीर अहमद शहीद हो गए।

अहमद उस बंकर में मौजूद थे जिस पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे थे। नायक मुदसीर अहमद 37 साल के थे जो पुलवामा के त्राल के ही रहने वाले थे।

पाकिस्तान सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पुंछ के बालाकोट और राजौरी के मंजाकोट में युद्ध विराम का फिर उल्लंघन किया। इस सीजफायर में 8 वर्षीय लड़की सजीदा काफील की मौत हो गई। इस  सीजफायर में एक महिला भी घायल हुई है।

इससे पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। भारतीय सेना ने उनके वाहन पर गोलीबारी की। इस कारण उनके चार जवान नदी में डूब गए।

पाकिस्तानी सेना एलओसी पर बीजी सेक्टर में छोटे हथियार, आटोमैटिक्स और मोर्टार से अंधाधुंध फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना भी इसका जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है।

बता दें कि पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार को आरोप लगाया है कि नीलम घाटी में पाकिस्तान की सेना की जीप पर भारत की गोलीबारी ने 4 सैनिक की डूबने से मौत हो गई।

पाकिस्‍तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया, गोलीबारी से वाहन नदी में गिर गया। एक सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि चार में से तीन की खोज जारी है।

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending