Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : ‘सेव द चिल्ड्रन’ पर प्रतिबंध के आदेश पर स्थगन

Published

on

इस्लामाबाद,पाकिस्तान,मंत्रालय,सेव द चिल्ड्रन,इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र,ओसामा बिन लादेन

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने देश में ‘सेव द चिल्ड्रन’ अंतर्राष्ट्रीय सहायता संगठन को बंद करने का आदेश स्थगित कर दिया है। रविवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई। ‘सेव द चिल्ड्रन’ बच्चों के अधिकारों की दिशा में काम करने वाला आधिकारिक संगठन है।

वेबसाइट ‘डॉन ऑनलाइन’ के मुताबिक, आंतरिक मंत्रालय द्वारा संगठन के देश में संचालन बंद करने के आदेश के बाद इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र (आईसीटी) प्रशासन के सहायक आयुक्त ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 11 जून को इस्लामाबाद के मारगला रोड स्थित देश में संगठन के कार्यालय को सील कर दिया। मंत्रालय का कहना था कि यह संगठन देश के खिलाफ काम कर रहा है। आंतरिक मंत्रालय के एक गोपनीय बयान के मुताबिक, “प्राधिकरण की इच्छा है कि संगठन के कार्यालय को सील करने का निर्देश अगले आदेश तक स्थगित किया जा सकता है।

अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी नेवी सील द्वारा 2011 में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ देश की खुफिया एजेंसियों के जांच के दायरे में है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया रपटों के आधार पर और सरकार के शीर्ष अधिकारियों की अनुमति के बाद एनजीओ के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया। आंतरिक मामलों के मंत्री निसार अली खान ने शुक्रवार को कहा कि देश हित के खिलाफ काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों को देश में काम नहीं करने दिया जाएगा। खान ने आरोप लगाया कि भारत, अमेरिका और इजरायल के समर्थन के साथ कुछ एनजीओ पाकिस्तान के हित के खिलाफ काम कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending