Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पाकिस्तान ने की नई साजिश, एलओसी के करीब उड़ा हेलीकॉप्टर

Published

on

Loading

भारत की ओर से कई बार कड़ी चेतावनी दिए जाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब सीमा पर हुए तमाम समझौतों और नियमों को तोड़ते हुए पाकिस्तानके एक जासूसी हेलीकॉप्टर नियंत्रण रेखा के करीब 300 मीटर अंदर तक उडऩे के बाद वापस लौट गया।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक पाकिस्तान आर्मी का हेलीकॉप्टर कश्मीर में एलओसी के नजदीक देखा गया। इसे देखकर ऐसा लगा कि यह भारतीय सीमा में प्रवेश करेगा, लेकिन एलओसी पर 300 मीटर तक दिखने के बाद इस हेलिकॉप्टर ने दिशा बदल ली और लौट गया।

सेना के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह 9.45 से 10 बजे के बीच की है। उस समय यह हेलिकॉप्टर पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के पलांड्री इलाके में था। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक कोई भी विमान एलओसी के एक किलोमीटर के दायरे में नहीं जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि हेलीकॉप्टर पाकिस्तान की ही सीमा में था, लेकिन भारत के जवान पाक की इस हरकत पर सतर्क हो गए। हेलीकॉप्टर कुछ ही समय में वापस चला गया। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी नियंत्रण रेखा के पास खारी कर्मारा इलाके में पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर उड़ता दिखाई दिया था।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending