Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के 9 जगहों पर छुपाए परमाणु हथियार, आतंकियों के लग सकते हैं हाथ

Published

on

Loading

पाकिस्तानी पीएम ने अपने पास परमाणु हथियारों को लेकर हाल में एक बयान दिया था। इसके बाद अब इस बात की आशंका जताई गई है कि इन हथियारों को आतंकी चुरा सकते हैं। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट दी है जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने 9 अलग-अलग स्थानों पर अपने परमाणु हथियार छिपा रखे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने बीते हफ्ते भारत के ‘कोल्ड स्टार्ट’ सिद्धांत को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत के ‘कोल्ड स्टार्ट’ का सामना करने के लिए उनका मुल्क तैयार है। भारतीय सेना का सामना करने के लिए पाकिस्तान के पास कम रेंज के परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का कहना है कि परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

हालांकि अब्बासी यहां जिन परमाणु हथियारों को सरकार के पूरे नियंत्रण और सुरक्षा में बता रहे थे, उन्हें लेकर एक चिंताजनक बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हथियारों को लेकर कहा जा रहा है कि ये आतंकियों के हाथ लग सकते हैं।

इधर, फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने देश के 9 अलग-अलग स्थानों पर अपने परमाणु हथियार रखे हैं। अमेरिकी परमाणु हथियार विशेषज्ञ और रिपोर्ट तैयार करने वाले हैंस क्रिस्टनसन ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार अलग-अलग बेस में स्थित स्टोरेज में रखे गए हैं और ये बेस परमाणु हथियार लॉन्च करने में सक्षम हैं।

ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने पिछले माह बताया कि जंग में उपयोग के लिए डिजाइन किए गए परमाणु हथियारों के विकास के प्रति गंभीर है और वाशिंगटन का मानना है कि इन सिस्टम के आतंकियों के हाथों लगने का खतरा अधिक है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending