Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भूकंप से 280 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 280 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है और करीब 1,300 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दूरस्थ और बीहड़ क्षेत्रों में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद भूस्खलन हो गया। इसके साथ ही दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। दोनों ही देशों में बचाव अभियान जारी है।

पाकिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार रात 220 से अधिक लोगों के मरने और लगभग 1,200 लोगों के घायल होने की बात कही थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्री परवेज राशीद ने कहा कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और सरकार पीड़ितों की मदद करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि भूकंप से पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि भूस्खलन होने और दूरसंचार सेवाएं बाधित होने की वजह से दूरदराज के क्षेत्रों में अब तक बचाव दल नहीं पहुंच पाए हैं।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपना दौरा बीच में ही छोड़ मंगलवार को देश लौट रहे हैं। वह यहां बचाव एवं राहत अभियानों पर नजर बनाए रखेंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशासन ने कहा कि भूकंप में हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कुल 2,000 तंबू भेजे जा चुके हैं। वहीं, अफगानिस्तान में मृतकों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। अफगानिस्तान के कुनर प्रांत में सर्वाधिक 30 लोगों की मौत हुई है। अफगानिस्तान का कुनर प्रांत भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां 30 लोग मारे गए हैं और 70 से अधिक घायल हुए हैं। भारत प्रशासित कश्मीर में भी सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां से तीन लोगों की मौत और 15 के घायल होने की खबर है।

 

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending