Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से भीषण ठंड से बेहाल उत्तर भारत

Published

on

Loading

snowfallनई दिल्ली। बीते पांच दिनों में पहाड़ी राज्यों में हुई भारी बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर तापमान में कमी आई है। उत्तर भारत के इलाकों में गुरुवार को शीतलहर का असर तेज हो गया। जम्मू एवं कश्मीर में भी शीतलहर का तेज असर जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि शुष्क मौसम के अगले 48 घंटों के बने रहने के दौरान रात के तापमान में आगे और गिरावट आ सकती है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान में शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और गुलमर्ग में यह शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटक केंद्र शिमला और मनाली में भारी ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.2 डिग्री और 6.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मनाली का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से आठ डिग्री नीचे रहा। पंजाब का अमृतसर मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री और अधिकतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला में यह क्रमश: 1.6 डिग्री और 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।

चंडीगढ़ में भी लोगों को न्यूनतम तापमान के 2.4 डिग्री होने से कड़ी ठंड का सामना पड़ा। यहां तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यह अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। शहर और आसपास के इलाकों में बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। पंजाब में चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के नामांकन का बुधवार को पहला दिन होने के कारण उम्मीदवारों और समर्थकों को तेज हवाओं का सामना करना पड़ा।

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बर्फबारी होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर के कारण बुधवार को ठंड में बढ़ोतरी हुई। लखनऊ के सुबह के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि ठंड के कारण सभी स्कूलों को राजधानी में 15 जनवरी तक बंद रखने को कहा गया है।

ठंड की वजह से राजस्थान के भागों में भी न्यूनतम तापमान में कमी आई है। माउंट आबू में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे रहा। चुरु मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियम रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा।

दिल्ली में पारा तेजी से लुढक़ा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज आंशिक बदली छाई रहेगी। दिनभर हल्की धुंध रह सकती है।” राजधानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी जबकि दृश्यता 800 मीटर रही।
यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से कुल 26 रेलगाडिय़ां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, “कोहरे की वजह से आठ रेलगाडियों के समय में फेरबदल किया गया है जबकि सात रेलगाडिय़ां रद्द कर दी गई हैं।”

एमपी में भी भीषण ठंड
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कोहरे और शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई है।

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से राज्य में शीतलहर का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह कोहरा छाने के साथ ठंड रही। राज्य में शीतलहर के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, राज्य में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल, ग्वालियर, भोपाल, सागर, रीवा संभाग में शीतलहर का असर बढऩे का अनुमान जताया है। वहीं कई स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का तीन डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending