मनोरंजन
पल्लवी को पसंद है चिकन
टीवी धारावाहिक ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी की सह-कलाकार अश्विनी कालसेकर ने बताया कि पल्लवी को चिकन खाना बहुत पसंद है। अश्विनी ने एक बयान में बताया, “पल्लवी को मांसाहारी खाना, खासतौर से चिकन काफी पसंद है। हमारे सेट का रिवाज है कि सभी कलाकार दोपहर का भोजन एकसाथ करते हैं। इसलिए हम हर किसी के डिब्बे से खाना खाते हैं।”
उन्होंने बताया, “जब पल्लवी घर से शाकाहारी खाना लाती हैं, तो वह हमेशा अपना खाना उससे बदलती नजर आती हैं, जिसके पास चिकन होता है।”
‘इतना करो ना मुझे प्यार’ सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।
मनोरंजन
रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।
रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।
बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।
-
नेशनल2 days ago
मोदी को चुना गया राजग संसदीय दल का नेता, रविवार को लेंगे पीएम पद की शपथ
-
नेशनल2 days ago
NDA की बैठक में बोले पीएम मोदी-हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत
-
नेशनल2 days ago
फर्जी आधार दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को CISF ने पकड़ा, पूछताछ जारी
-
प्रादेशिक2 days ago
कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल को धमकाया तो करेंगे आंदोलन, संयुक्त किसान मोर्चा की धमकी
-
प्रादेशिक2 days ago
गाजियाबाद स्टेशन पर तेजस एक्प्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
-
नेशनल20 hours ago
JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान- ‘नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस ने दिया था पीएम पद का ऑफर’
-
नेशनल21 hours ago
लगातार तीसरी बार लोकसभा के नेता चुने जाने पर पीएम मोदी को सीएम योगी ने दी बधाई