Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पति रहता था बाहर, भाभी को अकेला पाकर देवर करने लगा गंदा काम…फिर

Published

on

Loading

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन से एक देवर ने देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां एक युवक पिछले कई दिनों से अपनी भाभी से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जब भाभी इस बात से मना करती तो वह उसकी पिटाई कर देता। इतना ही नहीं उसने अपनी भाभी को धमकी भी दी कि अगर उसने ये बात अपने पति को बताई तो वो उल्टा उसे ही फंसा देगा। कुछ दिन तो महिला अपने देवर की ज्यादतियां बर्दाश्त करती रही लेकिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने पुलिस में इस बात की शिकायत कर दी।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूढ़ा न्यामतपुर निवासी राशि देवी पत्नी शिवसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। जिसके चलते वह दिन में अक्सर घर के बाहर रहते हैं। घर पर देवर मंटू रहता है। वह आए दिन मौका पाकर उससे छेड़छाड़ करता है।

शुक्रवार की सुबह जब वह घर पर खाना बना रही थी। तभी देवर मंटू शराब के नशे में वहां आ गया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो देवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क्र दी है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending