Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पति को बिना श्रृंगार भाती हैं एश्ले ग्राहम

Published

on

Loading

लंदन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| मॉडल एश्ले ग्राहम के पति उन्हें बिना मेकअप पसंद करते हैं और यही वजह है कि उन्होंने स्प्रिंग/समर 2018 फैशन शो के रैंप पर बिना मेकअप ही जलवे बिखेरे। वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, 29 वर्षीय प्लस-साइज मॉडल न्यूयॉर्क फैशन वीक में डिजाइनर माइकल कॉर्स के स्प्रिंग/समर 2018 फैशन शो के लिए रनवे पर अपने चेहरे पर बिना कोई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाए पहुंचीं।

ग्राहम का कहना है कि यह उनके लिए साधारण सी बात थी क्योंकि उनके पति जस्टिन एर्विन उन्हें उनके प्राकृतिक रूप में ही पसंद करते हैं।

उन्होंने बताया कि खूब पानी पीकर और महीने में दो बार ऑक्सीजन फेशियल के जरिए वह अपनी खूबसूरती बरकरार रखती हैं।

उन्होंने कहा, मैं बहुत सारा पानी पीती हूं। मुझे पता है सभी यही कहते हैं, लेकिन यह सही है। और, माजिया शिमन का ऑक्सीजन फेशियल अद्भुत है। मैं महीने में दो बार उनके पास जाती हूं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending