Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पंजाबी सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे दिलजीत

Published

on

Loading

पंजाबी सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे दिलजीत

मुंबई | अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ पंजाबी सुपर हीरो फिल्म ‘सुपर सिंह’ में नजर आएंगे। वर्ष 2016 की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में अपने अभिनय के लिए सराहे गए अभिनेता दिलजीत ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “इस जून ‘सुपर सिंह’।”

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, अनुराग सिंह और पवन गिल संयुक्त रूप से कर रहे हैं। यह फिल्म जून में रिलीज होगी।

बालाजी मोशन पिक्च र्स के आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, “पंजाबी भाषा की पहली सुपरहीरो फिल्म! एकता कपूर, अनुराग सिंह और दिलजीत दोसांझ सिंह ‘सुपर सिंह’ के लिए साथ आए.. जून 2017 में रिलीज होगी।”

फिल्म से संबंधित अन्य विवरणों की जानकारी नहीं दी गई है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending